अररिया।
अररिया नगर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में बीते मंगलवार को ऐसे मवेशी तस्करों के द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ किए गए बदसलूकी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें तीन है नामजद और अन्य कई अज्ञात लोग है। लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक मवेशी तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, गई है। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दिलीप कुंवर ने पुलिसिया कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस को अविलंब इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार करनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में कहा कि अगर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है और इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



