google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क पर बहता है नाली का गंदा पानी जन प्रतिनिधि लापरवाह

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत के टंडवा वार्ड नंबर 3 के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। वार्ड 3 में प्रमुख सड़क पर हर समय गंदा पानी बहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।पानी निकासी की समुचित व्यव्स्था नहीं होने से रोड पर नाली का गंदा पानी बहता रहता है। इससे राहगीर संग स्थानीय लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। वही बगल में स्थित राजकीय मध्य विधालय में पढ़ने के लिए जाने वाले बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। कभी कभार तो स्कूल जाते समय बच्चे गंदे पानी में गिर भी जाते हैं। बावजूद इसके इस समस्या को लेकर जिला जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। इसी सड़क के पास में पंजाब नेशनल बैक भी मौजुद है जहां पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग से लोग पैदल पूजा करने ब्रहम स्थान,देवी मन्दिर और हाट बाजार करने जाते हैं। कई धार्मिक स्थल व व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस पथ पर स्थित है। सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का मांग है की नाली का पानी की निकासी की समुचित व्यव्स्था किया जाए ताकि गंदा पानी रोड पर ना बहे।वही इस संबंध में पुर्व उप सरपंच अजय साहसी सहित ग्रामीण राजीव कुमार,मनोज कुमार,मोहम्मद निजामुदीन,मोहम्मद रुशतम,जितेन्द्र चौधरी,सहादेव साव,वीरेन्द्र दास आदि लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलअधिकारी,जिलाधिकारी,सांसद, विधायक सहित मुख्यमंत्री तक को पुर्व में आवेदन दिया गया मगर इस समस्या का समाधान नही हो सका। लोगों ने बताया कि यहां पर वर्ष 2024 – 25 में मनरेगा एवं पंचम वित की राशि से अधूरा नाली बनाया गया, नाली बनने से ग्रामीणों की समस्या और भी बढ़ गया। कारण की नाली रोड से काफी ऊंचा बन गई और नाली की समुचित पानी निकासी की व्यव्स्था नही की गयी। जिससे नाली का गंदा पानी सालों भर पीसीसी में मुख्य सड़क पर बहते रहता है। यह पथ टंडवा बाजार की मुख्य बिंदु है। लोगो का दर्द है कि हिंदुओं का महापर्व दुर्गा पूजा निकट है ग्राम के समस्त माता बहने इसी रास्ता से ब्रह्मस्थान एवं देवी मंदिर पूजा पाठ करने के लिए आते जाते है नवरात्र भी प्रारंभ होने वाली है। ऐसे में लोगो को पूजा पाठ करने के लिए नाली की गंदी पानी से होकर गुजरना पडेगा। लोगो ने अधिकारीयो से समस्या की निजात दिलाने की गुहार लगायी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)