दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर रेफरल अस्पताल में मंगलवार को आयोजित दिव्यांग जांच एवं प्रमाण पत्र शिविर में 55 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। शिविर में जांच के बाद 23 दिव्यांगों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जबकि शेष 32 लोगों को आवश्यक जांच के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। टीम ने दिव्यांगता की प्रकृति, प्रतिशत और श्रेणी के आधार पर जांच की।
जिन 23 दिव्यांगों की जांच पूरी हो गई और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे, उन्हें मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया।वहीं 32 दिव्यांग को अन्य विशेष जांच की जरूरत बताकर सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी दिव्यांगता का सही प्रतिशत तय हो सकेगा।अस्पताल प्रशासन ने कहा कि रेफर किए गए लोगों को जल्द से जल्द सदर अस्पताल में जांच कराकर प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी गई है। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, डॉ सूरज कुमार ,डॉ सुमित कुमार,डॉ अरविंद कुमार,अस्पताल प्रबंधक ऊषा चौधरी,लिपिक आनंद कुमार, परिचारी विनोद कुमार, इमाम उल हक मौजूद थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



