google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का किया गया आयोजन

आयोजित शिविर में 24 दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र किया गया निर्गत

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। विकास खण्ड परिसर रावर्ट्सगंज में आज दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 24 दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, 17 दिव्यांगजनो का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया, 06 दिव्यांग बच्चो का विद्यालयो में पंजीकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकन शिविर में मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा प्रतिभाग करते हुए विभिन्न दिव्यांगजन/दिव्यांग बच्चो से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया गया। शिविर में श्रीमती विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्री उत्कर्ष सक्सेना, खण्ड विकास अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय के श्री विनय, श्री अभय सिंह, श्री राकेश सोनकर, श्रीमती सोनी राय खण्ड विकास कार्यालय के विभिन्न कार्मिक व जिला प्रोबेशन कार्यालय की श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय इत्यादी कार्मिक उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)