google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में मार्च महीने के तीसरे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन आज जून महीने के तीसरे शनिवार के स्थान पर सोमवार को किया गया, मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया, प्राप्त प्रकरणों का मौके पर भी तत्परता के साथ निस्तारण कराया गया जमीन सम्बन्धी मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर शंका समाधान के साथ ही निस्तारण भी कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आर0ई0एस0), अधिशासी अभियन्ता विद्युत पिपरी, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम निर्माण खण्ड (ग्रामीण), अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा सोनभद्र को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी का एक दिन के वेतन अवरोध करने की कार्यवाही की जायेगी, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कैम्प लगाया गया था, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में आयोजित कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 8 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 10 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए एक्सरे कराने व प्रपत्र की जानकारी दी गयी और 06 विधवा महिला पेंशन लाभार्थियों का नया फार्म भरवाया गया तथा अन्य पेंशन के लाभार्थियों का ई-के0वाई0सी0 भी
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव आदि ने 87 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 79 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी श्री हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

02-सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिाकरी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान अपर जिलाधिाकरी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिाकरी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, तहसीलदार श्री सुशील कुमार आदि ने 45 शिकायतों को सुनते हुए,मौके पर ही 03 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 40 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

03- सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज श्री निखिल कुमार यादव अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज श्री निखिल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक चारू द्विवेदी, तहसीलदार श्री अमित कुमार राबर्ट्सगंज आदि ने 145 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 19 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 124 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

04- सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश सिंह व तहसीलदार घोरावल श्री नटवकर सिंह, सी0ओ0 घोरावल आदि ने 90 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 78 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)