पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
पदमा(हजारीबाग)
“सेवा ही धर्म, जन ही जनार्दन” की भावना के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा 8 अप्रैल 2026 को एक सराहनीय पहल की गई। पदमा मंडल अंतर्गत सरैया ग्राम निवासी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, जो लगभग दस वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांग हो गए थे, उनकी आवश्यकता को देखते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राय रिक्शा प्रदान किया गया।
यह वितरण कार्यक्रम हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें पदमा मंडल के सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार मेहता, प्रखंड उपप्रमुख सत्येन्द्र कुमार राणा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पाण्डेय एवं पंचायत संयोजक महेंद्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इलेक्ट्रिक ट्राय साइकिल मिलने से उपेन्द्र कुमार पाण्डेय के जीवन में नई आशा जगी है। परिवार के सदस्यों ने इस पहल के लिए सांसद एवं उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र को साकार करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



