google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र:–ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार साथियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का आयोजन सेक्टर-17 स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय में किया गया।


बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक ने की, जबकि प्रदेश संरक्षक सुशील शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश इकाई में महासचिव कुलभूषण की दुखद मृत्यु के बाद रिक्त पद पर जोगिंदर सिंह को हरियाणा महासचिव नियुक्त किया गया। राजकुमार कौशिक को संगठन सचिव, सतनाम सिंह चट्ठा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला कुरुक्षेत्र इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


बैठक में संगठन की गतिविधियों के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक और प्रदेश संरक्षक सुशील शर्मा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने संपर्क में आने वाले पत्रकार बंधुओं को संगठन से जोड़कर इसकी शक्ति बढ़ाएं।


बैठक में प्रदेश उपप्रधान देस राज भटनागर, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, जिला उप प्रधान संजीव गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक आह्वान पर सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


इस अवसर पर संगठन की ओर से सदस्यों को पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक में यह भी अपील की गई कि वरिष्ठ पत्रकार पंकज अरोड़ा के पूज्य माता स्वर्गीय संतोष रानी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 जनवरी 2026 को कीर्ति नगर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर एवं सहायता कार्यक्रम में सभी सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।


बैठक में मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर मलिक, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, संरक्षक सुशील शर्मा, प्रदेश महासचिव जोगिंदर सिंह, जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, उप प्रधान संजीव गोयल, अरविंद मोहन शर्मा, हरिदास चिनालिया, कुलवंत बग्गा, राजकुमार कौशिक सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)