google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस स्थापना दिवस पर विनोद कुशवाहा ने फहराया झंडा, दिया एकता का संदेश

संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग ।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव विनोद कुशवाहा ने अपने आवास पर कांग्रेस का झंडा फहराया। इस अवसर पर विनोद कुशवाहा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने भारत की आज़ादी से लेकर संविधान निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, बलिदान और संघर्ष से भरा हुआ है। विनोद कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता के हित में कार्य करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)