google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टी पी कॉलेज में जनसंख्या-नियंत्रण एवं महिला-स्वास्थ्य विषयक परिचर्चा आज

मधेपुरा।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनसंख्या-नियंत्रण एवं महिला-स्वास्थ्य विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा संचालित सेहत केंद्र एवं सामाजिक- सांस्कृतिक संस्था प्रांगण रंगमंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डा. पी. प्रियदर्शनी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव एवं अतिथियों का स्वागत दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रांगण रंगमंच के संरक्षक डॉ. संजय परमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र करेंगे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम में अपराह्न 12:15 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)