google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संकाय विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं व शिक्षा में उद्यमिता पर चर्चा

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पद्मा, हजारीबाग। माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 6 अगस्त को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफ डी एफ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक समस्याओं की पहचान’ एवं ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गान एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से पहुंचे विशेषज्ञों को संस्था अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार मेहता एवं उपसचिव अजीत कुमार ने पौधा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजिका डॉ. प्रियंका कुमारी के स्वागत भाषण से हुई।


प्रथम सत्र में एम.एड. शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अमिता कुमारी ने विद्यार्थियों में व्यवहारिक बदलाव, मानसिक तनाव, अवसाद तथा मनोवैज्ञानिक समस्याओं की प्रारंभिक पहचान में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने फ्लिप्ड क्लासरूम एवं ग्रुप लर्निंग जैसी आधुनिक शिक्षण विधियों के महत्व को भी रेखांकित किया।


द्वितीय सत्र में सह-प्राध्यापिका डॉ. विनीता बांकिरा ने ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एजुकेशनल स्टार्टअप्स, शिक्षा में ए आई एवं वर्चुअल लैब्स, सरकारी पहलों तथा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। मंच संचालन प्रशिक्षु बिपिन कुमार ने किया, जबकि मनीषा यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)