समाज जागरण दीपक कुमार
छतरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चन्दन प्रकाश सिन्हा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उनसे मिलकर बूके देकर बधाई दिया एवं ईश्वर से गुरु जी के लंबी उम्र की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आदरणीय गुरुजी झारखंड के धरोहर हैं और तमाम आंदोलन कारियों के लिए हमेशा से अनुकरणीय और मार्गदर्शन रहे हैं। जिस समय झारखंड की जनता सूदखोरों एवं दलालों से त्रस्त थी तब गुरु जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर करके इनके खिलाफ आंदोलन किया और लोगों को इस प्रथा से मुक्ति दिलाई। गरीबों के हक अधिकार के लिए इन्होंने केंद्र में मंत्री पद एवं झारखंड के सत्ता तक को त्यागना स्वीकार किया लेकिन गरीब गुरबों की आवाज को दबने नहीं दिया। इन्हीं के बलिदान का देन है कि झारखंड के विगत विधानसभा चुनाव में लाख तिकड़ी के बावजूद भाजपा औंधे मुंह गिर गया और महागठबंधन को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ। मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आदरणीय गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बाबा को दिर्घायु करें ताकि हम सभी को इनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



