बैठक में कोईरी कुर्मी एकता पर बल दिया गया।

मिंटू कुमार समाज जागरण
दिनांक 11/08/2025 को कोइरी – कुर्मी महासभा , झारखंड प्रदेश की एक बैठक विधानसभा अतिथि भवन में पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के कोइरी – कुर्मी की एकता पर बल दिया गया। कोइरी और कुर्मी एक समान स्वभाव वाले कृषक समाज के लोग हैं। आज भी विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं । सदैव इनकी उपेक्षा की गई है। इनके हक अधिकार छीने जा रहे हैं। इन विषयों पर गंभीरता से मंथन करते हुए कोइरी – कुर्मी एक होकर अपने हक अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे । इस निमित्त एक सम्मेलन रांची में पूर्व सांसद माननीय रामटहल चौधरी जी एवं पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा जी के नेतृत्व मे करने का निर्णय लिया गया है । मौके पर विजय महतो, लालचंद महतो,उपेंद्र नारायण सिंह, संजय कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, अशोक सिन्हा, महावीर कुर्मी, मनोज कुशवाहा, महेश्वर चौधरी, अजय दांगी तथा अन्य लोग उपस्थित थे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)