google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी, बांका ने किए रेडक्रॉस कार्यालय और ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण
बांका:-
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांका जिला इकाई में कार्यालय का उद्घाटन पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के द्वारा मंगलवार 15 नवंबर 2022 को फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले मनीष अग्रवाल , प्रखर गुप्ता, अनुराधा ,केशव कुमार, सुमन चौधरी ,हेमंत कुमार, रजीक स्माइल, अविनाश कुमार ,आशुतोष कुमार सिंह आशु ,अनुष्का सिंह ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. और बहुत ही बुलंदी के साथ स्वेच्छा से लोगों के कल्याण हेतु जीवन दान के लिए अपने शरीर से एक एक यूनिट रक्त निकालकर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बांका जिला इकाई को समर्पित किया। मौके पर जिला अधिकारी अंशुल कुमार नगर परिषद सभापति संतोष कुमार सिंह के अलावा स्वास्थ्य कर्मी सिविल सर्जन डॉक्टर रविंद्र नारायण एसीएमओ डॉ अभय प्रकाश चौधरी सीडीयू उमेश नंदन प्रसाद सिंह यूनिसेफ राजीव कुमार डब्ल्यू एच ओ डॉ सोम्या घोष आदी स्वास्थ्य कर्मी एवं अधिकारी मौजूद थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)