google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने रामनगर में मतदाता जागरूकता के तहत लगाया चौपाल ग्रामीणों से किया संवाद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा नबीनगर प्रखंड के ग्राम रामनगर में मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया।मंगलवार को पंचायत भवन रामनगर में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मतदाताओं से आग्रह किया कि 11.11.2025 को पहले मतदान तब जलपान के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने नाली,गली,रोड,पुस्तकालय भवन बनाने की मांग की साथ ही तालाब का सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बात को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांग को अवश्य पूरा किया जायेगा।कार्यक्रम में शामिल वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शी,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अंतरा कुमारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायन राय,बीपीएम नवर्च्ण गहरवार,कल्याण पदाधिकारी प्रतिमा तिवारी,सीडीपीओ स्वेता कुमारी,शिक्षक राजेश कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,मनीष कुमार, ग्रामीण रमाशंकर सिंह,विकास कुमार सिंह,रौशन खान,अमीकेश पासवान,जनार्दन सिंह,धर्मेंद्र सिंह,आनद कुमार,सतेंद्र पासवान, पुस्पा कुमारी,सुनीता कुमारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)