शाहजहांपुर। विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा समाज के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें चांदी की बांसुरी भेंट स्वरूप दी।अमित शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा समाज को संगठित कर उसकी आवाज़ को बुलंद करना ही महासभा का मुख्य उद्देश्य है। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में शाहजहांपुर से भी बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज के उत्थान और अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



