समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा तहसील परिसर में जांच कमेटी द्वारा मंगलवार को फर्जी वकीलों की जांच पड़ताल की। इस दौरान 7 वकील संदिग्ध मिले। जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल तथा महामंत्री सुधीर सिंह के निर्देश पर गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष पंधारी यादव के नेतृत्व में मंगलवार को परिसर में अधिवक्ता पंजीयन और प्रैक्टिस सर्टिफिकेट की संदिग्ध व्यक्तियों का जॉच किया गया। जांच के दौरान परिसर में अफरा तफरी का माहौल दिखा,कुछ लोग मौके का फायदा पाकर भाग निकले, वही सात लोगो को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और उनसे कहा गया कि दोबारा किसी कोर्ट में दिखे तो जेल भेज दिए जाएंगे। जांच टीम में पंधारी यादव, आशुतोष सिंह, दीपक कुमार सैनी, छोटेलाल , एके सिंह, रुकुनुद्दीन खान, हरिचंद्र पटेल, श्यामसुंदर पटेल, अंकित मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ता रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



