तानाशाह सिविल विभाग से मंडल कर्मचारी परेशान।

चचाई —–अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के सिविल विभाग में अधिकारियों कर्मचारियों की कमी से अव्यवस्थाएं चरम पर हैं जिस पर अंकुश लगाना इन अधिकारियों के बस में नहीं साथ ही विद्युत गृह के मुख्य अभियंता मंडल कर्मचारी की परेशानियां से अनभिज्ञ बने हैं उन्हें सिर्फ कर्मचारियों के बलबूते विद्युत उत्पादन का श्रेय हासिल करना है।
टूटी पुलिया ने रोड किया बंद—-कॉलोनी के NE टाइप में विगत 6 माह से नाली में बना पुल टूट गया जिसका ठेका होने के बाद भी आधा कार्य कर ठेकेदार ने छोड़ दिया जिससे कॉलोनी वासी पैदल भी रोड पर नहीं कर पा रहे शिकायत करने पर बेतुका बयान सिविल अधिकारियों द्वारा दिया जाता है।


मंडल आवासों में कब्जा——सिविल विभाग की निष्क्रियता से मंडल आवासों मे अवैध कब्जा वर्षों से होता रहा है मंडल आवासों को कुछ अराजक तत्वों द्वारा ऊंचे दामों पर बेचकर पैसा कमाने का कारोबार कर रहे हैं इसी प्रकार मंडल आवास एवं उसके परिक्षेत्र में अवैध शराब बिक्री सट्टा का कारोबार मंडल कर्मचारी के लिए चुनौती बना हुआ है इन्ही मंडल आवासो के पुरानी डीई कॉलोनी एवं बाजार क्षेत्र में बरसों से कुछ सटोरिया सट्टे का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं किंतु सिविल विभाग व मुख्य अभियंता मंडल के कॉलोनी परिक्षेत्र में स्थापित पुलिस थाने में किसी प्रकार की कार्यवाही हेतु कभी भी पत्र व्यवहार नहीं किया जाता जिससे परिक्षेत्र में अराजकता बढ़ती जा रही है।


हर माह लाखों का टेंडर फिर भी अव्यवस्था—-ताप विद्युत गृह में हर माह लाखों रुपए का ठेका कार्य जिसमें साफ सफाई बिजली व्यवस्था मनोरंजन पार्क आदि में खर्च होता है फिर भी जमीनी हकीकत देखने लायक है पूरे कॉलोनी में जगह-जगह कचरा का ढेर खंडहर व गंदगी से भरे क्लब जंगल बने पार्क कॉलोनी की सड़कों में अंधेरा एक कचरा गाड़ी से पूरे आवासीय कॉलोनी का कचरा इकट्ठा होना प्रबंधन की लचर व्यवस्था को दर्शाता है।


मंडल परिक्षेत्र में खुलेआम कबाड़ का कारोबार—-ताप विद्युत गृह परिसर में खुले आम कबाड़ का कारोबार चल रहा है जो मंडल आवासो को खोखला कर खंडहर में तब्दील कर दिया है ताप विद्युत के परिसर में दर्जनों की संख्या में कबड्डी घूम कर कबाड़ के नाम पर रेकी कर माल पार करते हैं मंडल आवासों में पूर्व में रिकॉर्ड तोड़ चोरियां भी हुई किंतु मंडल प्रबंधन व थाना महकमा अभिज्ञ बने हुए हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)