कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
खेलो झारखंड 2025 में बड़कागांव गुरु चट्टी निवासी बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय 11th की छात्रा दिव्या लक्ष्मी (पिता हुलास प्रसाद दांगी माता वार्ड सदस्य रिंकी देवी) ने खेलो झारखंड यूसयू मुक्केबाजी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव का ही नाम नहीं बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। गुरु चट्टी ग्राम की प्रबुद्ध जनों ने दिव्या लक्ष्मी की सफलता पर खुशी जाहिर किया एवं शुभकामनाएं दी हैं। मौके पर अमित कुमार, कृष्ण कन्हैया, नरसिंह प्रसाद ,पूर्वउप मुखिया रिंकी देवी ,सुलेखा देवी , मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के संस्थपक दामोदर प्रसाद मेहता, अध्यक्ष बिंदु कुमार दांगी ,सचिव पिंटू गुप्ता ,कोषाध्यक्ष हुलास प्रसाद दांगी, बिगल किशोर महतो ,नरेश कुमार , झमन प्रसाद, व अन्य लोगों ने बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



