कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
बड़कागांव: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ हजारीबाग जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड में पिछड़ा समुदाय को आजादी के बाद हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा है।
श्री साव ने कहा कि बड़कागांव रुक्मणी भवन में 12 अक्टूबर को आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसके मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील साहू होगें और विशिष्ट अतिथि हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्री हीरामन यादव उर्फ चरका यादव होंगे जिसमें संगठन पर विशेष जोर दिया जाएगा और हजारीबाग में हर प्रखंड में बैठक करके संगठन का विस्तार किया जाएगा । बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष श्री चुरामन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सहित सभी नौजवानों को मान सम्मान के लिए बैठक में आना जरुरी है जिससे सामाजिक विकास हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



