google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ दिव्यांग शिविर

रंजन द्विवेदी

संवाददाता
जमालपुर (मीरजापुर) ब्लाक सभागार में शुक्रवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन बीडीओ रक्षिता सिंह की देखरेख में किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग शामिल हुए।दिव्यांगो की भीड़ सुबह दस बजे से ही ब्लाक मुख्यालय जुटनी शुरू हो गई।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 24 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया।चार लोगों को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया।उपकरण लेने के लिए 16 लोगों ने फार्म जमा किया। ईएनटी चिकित्सक के शिविर में नही आने से कई दिव्यांगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिव्यांग के परिजनों और दिव्यांग विभाग के कर्मियों ने तीखी नोंकझोंक भी हुई।इस दौरान आर्थो चिकित्सक अनुराग पटेल,नेत्र चिकित्सक मफतलाल,दिव्यांग विभाग के कनिष्ठ सहायक अशोक कुमार सोनकर, राजकुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रमाकांत मिश्रा, गणेश ईत्यादि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)