google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसपी अभिनंदन ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण

     दैनिक समाज जागरण अश्वनी कुमार

ब्यूरो (मीरजापुर) पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनायें रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरवी 112 व थानों के वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु व उपकरणों से घटना स्थल को सुरक्षित करने का अभ्यास कराते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा जवानों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता का अभ्यास कराया गया तथा दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश। उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी पुलिस लाइन, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)