Noida News: मन को ज्ञान से रोशन करने का उत्सव है दिवाली

ब्रह्माकुमारी संगठन के सेक्टर 33 सेवाकेंद्र में दिवाली कार्यक्रम

ब्रम्हाकुमारी के सेक्टर 33 स्थित सेवा केंद्र पर दीपावली का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मंजू दीदी ने कहा कि त्यौहार भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता के समन्वय सेतु व नैतिक मूल्यों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं।

दीपावली उत्सव मन के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान से रोशन करने का उत्सव है। अज्ञानता के तिमिर से ही जीवन में समस्याओं का आगमन होता है। जीवन को निरंतर प्रकाशवान बनाए रखने के लिए सत्य ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करनी चाहिए।सकारात्मक संकल्पों व राजयोग से सात्विक भावनाओं की आत्मज्योति प्रज्जवलित होती है। आत्मज्योति जगाने से मानव के मन में छाया अज्ञान अंधकार दूर होगा। सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा।

इस अवसर पर भारतीय प्राचीन संस्कृति के अनुरुप विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसने बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, मोनिका बहन, पूनम बहन, कामना बहन, राजीव भाई, निपुण भाई, उमेश भाई व अन्य भाई बहनों ने दीप प्रज्वलित कर रोशनी के पर्व को मनाया।

  • धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व, लाठी खेल का हुआ शानदार आयोजन
    निकाला गया जुलुस, लोगों ने घरों में लहराया महावीर पताका दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ईचागढ़ : रविवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अहले सुबह श्रद्धालुओं का कारवां विभिन्न महावीर मंदिरों में जुटने लगा। मंदिरों में लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ महावीरी पताका फहराया और पूजा-अर्चना की।…
  • श्री रामनवमी पर्व पर भव्य भंडारे का किया आयोजन हजारों भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण
    सैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर मे श्री महावीर मंदिर कमिटी मंगल बाजार के सौजन्य से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।विदित है कि श्री राम नवमी एवम चैती नवरात्र के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री…
  • पोक्सो एक्ट मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सतर धनाव गांव निवासी धनंजय सिंह है। मामले में सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर पोक्सो…
  • सप्तदिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
    संवाददाता आदिवासी सुनील त्रिपाठी। दैनिक समाज जागरण चोपन/ सोनभद्र। नगर स्थित प्राचीन काली मंदिर प्रांगण में विगत सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का समापन शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने श्रीराम की महिमा से ओतप्रोत कथा का रसास्वादन किया। कथा वाचक पं.…
  • स्थापना दिवस पर घर घर फहरा तिरंगा
    समाज जागरण धनंजय मोदनवालपिंडरा।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पिंडरा विस क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों और घरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया और विविध कार्यक्रम आयोजित किये।ग्रामसभा महगाव बूथ अध्यक्ष आशुतोष सिंह के आवास पर पार्टी के स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के विकास यात्रा…