google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नॉएडा सेक्टर-44 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में धूमधाम से मनाई गई “दीपावली”

नोएडा। सेक्टर-44 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आज शनिवार को दीपावली पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैंक परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी-गणेश पूजा से हुई, जिसमें बैंक के शाखा प्रबंधक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि “दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सच्चाई, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

बैंक कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधान में उत्सव में भाग लिया और मिलजुलकर दीप जलाए। इसके अलावा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कर्मचारियों ने दीये जलाकर ‘हर घर दीप, हर मन दीप’ का संदेश फैलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक शशि शंकर साकेत ने कहा कि बैंक में ग्राहको के लिए कुछ बेहतरीन स्कीम चला रहा है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ बचत खाता स्कीम एवं सबसे कम ब्याज दर पर कार ऋन, हाउसिंग लोन एवं अन्य लोन सुविधा प्राप्त कर सकते है।

दिवाली के इस मौके पर रिशु वर्मा – प्रबन्धक, अल्पना अग्रवाल – प्रबन्धक, आकृति गुप्ता- लिपिक, तस्ण कुमार- लिपिक, अनुप्रिया झा लिपिक, रवि शंकर- वरिष्ठ कार्यालय सहायक, बिमला देवी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)