नोएडा। दादरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। तहसील दादरी के लेखपाल दर्शन कुमार को टीम ने धूम मानिकपुर गांव में किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, लेखपाल अपने सहयोगी मोहसिन के साथ मिलकर जमीन के नक्शे को सही करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। टीम ने दोनों को एसडीएम दादरी आवास के बाहर दबोचा, और मोहसिन की कार से 4.70 लाख रुपये नकद बरामद किए।

दोनों आरोपियों को सूरजपुर थाने में सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह अभियान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एंटी-करप्शन टीम का मजबूत कदम है।गिरफ्तारी का विडियों सोशल मिडिया पर वायरल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



