google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंडल कारा में अहले सुबह डीएम-एसपी की छापेमारी, नहीं मिला प्रतिबंधित सामान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
मंडल कारा किशनगंज में रविवार की अहले सुबह जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में औचक छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह करीब चार बजे शुरू हुए इस अभियान में लगभग 170 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए।

छापेमारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों, बंदियों के आवासीय स्थलों और परिसर के संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ या अन्य कोई प्रतिबंधित अथवा आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पूरा अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस दौरान डीएम एवं एसपी ने कारा प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने, नियमित निगरानी करने और बंदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधि-व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान जारी रहेंगे।
मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार,पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरु सिराज सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)