google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति सप्ताह की बैठक आयोजित*

सड़क दुर्घटना,जाम की समस्या से निराकरण सहित कई एजेंडों पर हुई चर्चा*

*सरफ़राज़ आलम* लखीसराय!आज जिला पदाधिकारी लखीसराय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के एजेंडा में जाम की समस्या,सड़क दुर्घटना, हेलमेट, सीट बेल्ट,प्रदूषण की जांच, ब्लैक स्पॉट ( खतरनाक स्थल), बस स्टॉप योजना बस स्टॉप योजना एवं हिट एंड रन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई ।
जाम की समस्या के निराकरण मुख्य रोड से 6 फीट की दूरी छोड़कर ठेला या सब्जी का दुकान लगाने तथा दुकानदार के द्वारा दुकान से बाहर दुकान का सामान नहीं रखना एवं फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने से संबंधित विषय पर चर्चा की गई।
तथा विद्यापीठ चौक एवं जमुई मोड़ से शहर में बड़े बहनों का प्रवेश निषेध लागू करने, बैरिकेडिंग के साथ साथ सीसीटीवी के द्वारा मॉनिटरिंग करने का निदेश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय,जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, लखीसराय एवं संबंधित थाना के थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)