Lमामला रामगढ़चौक प्रखंड के तेतरहाट पंचायत का*
*सरफ़राज़ आलम* लखीसराय!लखीसराय जिले के रामगढ़चौक प्रखंड के तेतरहाट पंचायत के ग्यारह सदस्यों वाले पैक्स समिति में से 6 सदस्यों ने पैक्स प्रबंधक मोo हसनात के समर्थन में अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए प्रबंधक के प्रति अपना समर्थन दिखाया!बताते चलें की तेतरहाट पंचायत के करीब दो-तीन सदस्यों ने पैक्स प्रबंधक मोo हसनात पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए पद से हटाने के प्रयास में लगे हुए थे परंतु 11 सदस्यीय पैक्स समिति में से 6 सदस्यों ने पैक्स प्रबंधक मोo हसनात के प्रति अपनी चट्टानी एकता दिखाते हुए विपक्षी सदस्यों के उम्मीद पर पानी फेर दिया!पैक्स सदस्य मोo वकील,जयमाला देवी,साजरा खातून सहित कुल छः पैक्स सदस्यों ने इसके पीछे तेतरहाट पंचायत के पूर्व मुखिया रघु साव की साजिश बताते हुए पूर्व मुखिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए! वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमारी ने कहा कि पैक्स प्रबंधक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है! उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पैक्स प्रबंधक को पद से हटाने जैसे मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है!

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



