
हरियाणा /हिसार (राजेश सलूजा)
इंडियन डेंटल एसोसिएश्सन हिसार की जनरल बाडी की एक बैठक जिमखाना क्लब में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2024-2025 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सभी की सहमति से डॉ. तरूण कालरा को एसोसिएशन का प्रधान, डॉ. अर्चना व डॉ. आदिति को उप प्रधान, डॉ. दीपक नागपाल प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ. सचिन मित्तल सचिव, डॉ. निशा सह सचिव व डॉ. दिप्ती को कोषाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए है।
डॉ. तरूण कालरा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने फैसला किया है कि इस साल आईडीए एसोसियशन दंत रोगों की रोकथाम व इस बारे जागरुकता पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। डॉ. तरूण कालरा ने बताया कि अगले साल के लिए ओरल कैंसर डिटेक्षन कैंप, चैकअप कैंप, तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा साईंटिफिक, स्पोट्र्स व कल्चरल कार्यक्रमों का भी बढ़-चढक़र आयोजन किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



