समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हरहुआ वाराणसी में आज गृह विज्ञान विभाग ने पोषाहार की जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के
प्रबंध निदेशक साहित्यकार डॉ0 राघवेन्द्र नारायण सिंह ने करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित जीवन और संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। उन्होंने जंक फूड के स्वास्थ्य पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्यप्रद आहार जैसे दाल-रोटी ,दूध, पनीर ,हरी सब्जी ,फल, पत्तेदार सब्जियों व दही का सेवन करने की आवश्यकता पर बल दिया। हमें पारंपरिक भोज्यपदार्थ का सेवन करके अपने और परिवार को स्वस्थ रखता चाहिए।
इस अवसर पर गृहविज्ञान की प्रभारी श्रीमती ज्योति गुप्ता, सरोजा देवी, डी के तिवारी, इकबाल अहमद,प्रीति राय,शालू गिरि,अजय कुमार संदीप सिंह,मंगल जैसवार ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन प्रिया सिंह और धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



