google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजस्व मंत्री के पद से दिया इस्तीफा

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
26 फरवरी। किशनगंज, पुर्णिया एवं अररिया से विधानपार्षद, बिहार के राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कारण उनके क्षेत्र के समर्थकों में मायूसी छायी है। अब डॉ. जायसवाल के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। बुधवार सुबह उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। डॉ जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वहीं अब कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री को सूचनार्थ पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अपनी स्वेछा से बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)