google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इस्लामपुर की जनसभा में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के तीन बड़े संकेत

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
इस्लामपुर/पश्चिम बंगाल। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिम बंगाल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने यहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।


इसके उपरांत निकटवर्ती इस्लामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और आगामी चुनाव को लेकर तीन प्रमुख संकेत दिए, जिनकी राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा हो रही है। पहला संकेत -घुसपैठ पर सख्ती:
उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे उन्होंने वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अवैध घुसपैठ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


दूसरा संकेत – नाम परिवर्तन की घोषणा:
उन्होंने घोषणा की कि भाजपा की सरकार बनने पर इस्लामपुर का नाम बदलकर “ईश्वरपुर” रखा जाएगा। इस घोषणा पर जनसभा में उपस्थित समर्थकों ने उत्साह व्यक्त किया और तालियों से स्वागत किया।


तीसरा संकेत – धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा:
अपने संबोधन में उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में सभी समुदायों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।


जनसभा के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)