दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ अरुण सिंह ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गायक मंडली कलाकारों ने नाल, झाल,हारमोनियम,ढोलक जैसे पारंपरिक साजों के साथ होली के परम्परागत गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे लोगों ने खूब झूमे ।इस समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं । इस अवसर पर बीईओ राजनारायन राय,उप प्रमुख लव सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि भोला साव, मुखिया प्रतिनिधि अनील सिंह उर्फ पिंटू, कौशल कुमार सिंह उर्फ भंटा सिंह, जगदीश चौधरी, पूर्व उप प्रमुख गुड्डू सिंह भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, जदयू नेता सूर्यवंश सिंह,कांग्रेस के संतन सिंह,श्यामबिहारी सिंह,शिक्षक धनंजय सिंह,मनीष सिंह,संजीव सिंह,बिट्टू सोलंकी,राजेश सिंह, भारत भूषण,परिचारी सुनील कुमार, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मी एवं दर्शक मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



