ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी। समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी जयंती मनाई गई एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
सगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी ऐसे समाजवादी चिंतक थे, जो हमेशा गरीबों नौजवानों मजदूर किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे, उन्होंने कहा करते थे कि हिंदुस्तान और दुनिया में बुराई तब तक दूर नहीं होगी जब तक बूरे को पूरा मानने वाले लोग पैदा नहीं हो जाते। जिंदा कौमें 5 साल तक इंतजार नहीं करती।
उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए सदन तक आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया एक ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने हर समाज की लड़ाई लड़ने का काम किया और उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने आज सदन में हर तबके के लोगों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव अनिल प्रधान अवध नारायण यादव विष्णु कुशवाहा बृजेश सिंह नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह सनी पटेल कुमारी मंदाकिनी पांडे कुमारी निधि पांडे त्रिपुरारी गौड़ जितेंद्र उमर दयाराम मौर्य अफरोज खान तौफीक अली दिनेश कुमार पाल राजकुमार अजय कुमार निषाद कामरान खान मन्नू पांडे दीपक केसरी राजेश विश्वकर्मा रमेश बागी सत्यम पांडे के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने संबोधित किया।
- सलाईबनवा डम-डम गुफा: सफाई व पेयजल व्यवस्था तो दुरुस्त, पर जर्जर सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। प्राकृतिक सुंदरता और अटूट धार्मिक आस्था के केंद्र ओबरा व डाला के मध्य स्थित सलाईबनवा डम-डम गुफा धाम में सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पहाड़ों के बीच प्राकृतिक गुफा में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन हजारों…
- बारिश से गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिजनसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के सुईया चट्टान निवासी गरीब ग्रामीण चुनमुन नट पुत्र स्व. नान्हक नट का कच्चा मकान रविवार रात हुई लगातार तेज बारिश के चलते भरभराकर गिरकर धराशायी हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन संयोग अच्छा…
- सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेकसमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी चोपन/ सोनभद्र। सावन माह के पहले सोमवार को नगर सहित आसपास के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु हाथों में जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, भांग, दूध और पूजा सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे दिन…
- गलगली मंदिर पहाड़ पर सावन के पहले सोमवार को उमड़ी भीड़, गूंजे “हर हर महादेव” के नारेब्यूरो चीफ, समाज जागरण सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी अंतर्गत ग्राम सभा फुलवार में स्थित प्रसिद्ध गलगली मंदिर पहाड़ पर सावन माह के पहले सोमवार 03 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दूर से भक्त पहाड़ पर चढ़कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर को रंगीन झालरों से सजाया गया…
- सावन के पहले सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव हर-हर महादेव सेवा समिति ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा24 अगस्त को आयोजित होगा विशाल भंडारा; अध्यक्ष भानु प्रताप ने भक्तों से पुण्य का भागी बनने की अपील की समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस भक्तिमय माहौल में हर-हर…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








