google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीवन भर गरीबों, मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते रहे डॉक्टर त्रिपाठी : खब्बू तिवारी

राजेश तिवारी
अयोध्या।
मिल्कीपुर के पूर्व विधायक डॉ बृज भूषण मणि त्रिपाठी की 23वीं पुण्यतिथि पर हैरिंग्टनगंज में स्थित उनकी मूर्ति के सम्मुख सुंदरकांड का पाठ और उनके पैतृक गांव आदिलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा नेता रामसजीवन मिश्र, सरयू दूबे, अवधेश पाठक, रामबरन मिश्र, विजय कुमार उपाध्याय अग्गू, शीतला बाजपेई सहित दर्जनों नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
हैरिंग्टनगंज के आदिलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि स्वर्गीय विधायक डा त्रिपाठी ने जीवन भर गरीबों और मजलूमों की सेवा की। जिसके कारण ही वे आज भी याद किये जाते हैं। अब हमें उनके सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि स्वर्गीय विधायक की सेवा से ही प्रेरणा लेकर हम लोग भी जनता जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं। मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि हमें स्वर्गीय विधायक के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने के सपनों को साकार करने के लिए आगे आना चाहिये। स्वर्गीय डॉ ब्रजभूषण मणि त्रिपाठी के पुत्र एवं भाजपा नेता देवेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय त्रिपाठी जीवन भर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी। गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। हम सभी भी उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर समाज में समरसता कायम करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के आयोजक देवेन्द्रमणि त्रिपाठी’सल्ले’, राजेंद्र मणि त्रिपाठी, महेंद्रमणि त्रिपाठी एवं राकेशमणि त्रिपाठी रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)