google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लक्ष्मी पूजा के अवसर पर किया जायेगा नाटक मंचन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 21 अक्तूबर 2024 नवीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत गणेश कांडी गांव में धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित किया ग़या। बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान हर र्वष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर दो दिवसीय नाटक का मंचन करने एवं मां की भव्य पूजा समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।नाट्य कला के डायरेक्टर कृष्णा सिंह के द्वारा नाटय पुस्तक का चयन कर सभी कलाकारों को अभीनय की योग्यता निर्धारीत कीया गया। साथ ही निर्देश जारी करते हुए सभी पात्रों को अपने अपने कार्यो में जुट जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहले दिन सामाजिक नाटक करूणामयी भाभी , वहीं दूसरे दिन विर रस नाटक पथरीगढ़ कि लड़ाई का सफल मंचन किया जाएगा। ग्रामीण कलाकारों को अभी से नाटक के सफल मंचन में जुट जाने तथा हर रोज रिहर्सल के माध्यम से रेयाज करने की बात कही। इस दौरान शिवपूजन सिंह,सुरेंद्र तिवारी,उमेश तिवारी, गायक अशोक सिंह,भिम कुमार तिवारी,धर्मेन्द्र सिंह, जमुना सिंह, प्रवेश सिंह पप्पु तिवारी, विनोद सिंह सहीत कई लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)