समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
क्षेत्र के डी आर एस पब्लिक स्कूल खेवली में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया।छठी क्लास की छात्रा यशस्वी त्रिपाठी और प्ले ग्रुप के छात्र लक्ष्य तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्राओं द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रबंधक शुभम सिंह ने कहा छात्रों और शिक्षकों के कड़ी मेहनत का नतीजा है जो छात्र ने अच्छे अंक प्राप्त किए ।सभी छात्र और अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन करे।वही अन्य क्लास में पांचवीं में प्रिया यादव,सातवीं में लवनिश यादव और आठवीं में जानवी में प्रथम स्थान प्राप्त किए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



