समाज जागरण | Mirzapur News
Mirzapur Road Accident Today: मीरजापुर के ड्रमंडगंज घाटी (Drummondganj Ghat Accident) में बुधवार रात करीब 8 बजे भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो में आग लगने से 8 लोग जिंदा जल गए (Bolero Fire Accident)। वहीं ट्रक चालक, खलासी और कार चालक समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा? | Truck Brake Fail Accident
मध्यप्रदेश की ओर से चना लादकर मीरजापुर आ रहे ट्रक के ब्रेक फेल (Truck Brake Fail Accident) हो गए। अनियंत्रित ट्रक ने पहले कंटेनर को टक्कर मारी, फिर बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो डिवाइडर पर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। बोलेरो में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
इसके बाद ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी। कार ट्रक और कंटेनर के बीच फंस गई और कार चालक जय प्रकाश (28) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
एक घंटे तक जलती रही बोलेरो | Bolero Accident Fire
सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी और शवों को पुलिस ने बाहर निकाला।
DM और SP ने किया मौके का निरीक्षण | Mirzapur Administration News
रात 11 बजे डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचकर घटना की समीक्षा की। हादसे के बाद ड्रमंडगंज घाटी में लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।
मृतकों की पहचान | Bolero Accident Victims
बोलेरो सवार मृतक:
प्रियंका सिंह (42), सतना मध्य प्रदेश
कार्तिकेय सिंह (19), सतना मध्य प्रदेश
पियूष सिंह (15), जिगना मिर्जापुर
पंकज सिंह (40), जिगना मिर्जापुर
बीना सिंह (47), जिगना मिर्जापुर
वंदना सिंह (43), जिगना मिर्जापुर
शिवा सिंह (48), जिगना मिर्जापुर
सोनम सिंह (19), जिगना मिर्जापुर
अन्य मृतक:
विष्णु सिंह (45)
विकास शर्मा (32), सागर मध्य प्रदेश
जय प्रकाश (28), सोनभद्र



