google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुशासन दिवस पर डीएसपी सुनील कुमार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित।

अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र।

सुशासन दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन द्वारा डीएसपी सुनील कुमार को पराली न जलाने की दिशा में किए गए प्रभावी प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, वायु प्रदूषण और जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर लगातार जागरूक किया गया। प्रशासनिक समन्वय और संवाद के माध्यम से किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
सुशासन दिवस समारोह के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डीएसपी सुनील कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सुशासन की भावना को भी सशक्त करती हैं।
सम्मान प्राप्त करते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने जिला प्रशासन, पुलिस टीम और किसानों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)