समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को 19 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 19 अगस्त को स्थगित रहेगी। भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।हालांकि विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपर आईडीसी, डीबीटी, यू-डायस+ सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करते रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



