google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानसिक तनाव से युवक ने अपने हाथों,अपना गला रेता, हालत गंभीर।

रविकांत गोप,समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर (सरायकेला) झारखंड

राजनगर:- राजनगर थाना क्षेत्र के बीजाडीह पंचायत अंतर्गत खैरबनी गाँव मे एक 32 वर्षीय युवक मंगल मेलगंडी ने मानसिक व आर्थिक तनाव से अपना ही गला ब्लेड से रेत कर घायल हो गया, घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है,लेकिन घटना के 12 घँटे बाद युवक को ईलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।इस दौरान युवक के शरीर से काफी रक्त निकल चुका था,डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बीजाडीह पंचायत के मुखिया मोटाय मेलगंडी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से सूचना मिली है कि घायल मंगल मेलगंडी की पत्नी उसे दो माह पहले छोड़ कर चली गई थी,इस दौरान उन्होंने माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लोन ले चुकी थी,जिसका साप्ताहिक भुकतान मंगल मेलगंडी को करना पड़ता था।जिस कारण कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव झेल रहा था।मंगल मेलगंडी पेशे से पिकअप वेन का चालक है,उसी पेशे से अपने तीन बच्चों का पालन पोषण करते है।लेकिन कुछ दिनों से माइक्रो फाइनेंस वाले उन्हें लगातार सप्ताहिक क़िस्त के लिए परेशान करने लगे,जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया,और रविवार की अहले सुबह लगभग 4:00 बजे मंगल मेलगंडी ने दाड़ी बनाने वाले ब्लेड से अपना ही गला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।जिससे उनका काफी रक्त बह चुका था,वहीं जैसे ही इसकी सूचना बीजा डीह पंचायत के मुखिया मोटाय मेलगंडी को मिली ,उन्होंने राजनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी,जिसके बाद राजनगर पुलिस ने पेट्रोलिंग गाड़ी से घायल को ईलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)