समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। क्षेत्र में लगातार गौ तस्करी होने का मामला जानकारी में आ रहा था जिसको संज्ञान में लेते हुए गुरुवार सुबह 4बजे विश्व हिंदू परिषद मस्तूरी के सक्रिय सदस्य, गौ सेवा संगठन बिलासपुर, बजरंग दल मस्तूरी और युवा कांग्रेस के लोगों ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर रात्रि को जहां-जहां गौ तस्करी होने की संभावना होती थी वहां अपने-अपने लोगों को लगा कर ताक में थे। तभी मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट राशि पावर प्लांट स्थित लीलागर नदी के तट पर जांजगीर जिला के अकलतरा ब्लाक के कोटमीसोनार में 35 मवेशियों को ट्रक में भरकर नदी के पुल क्रास कर ही रहे थे कि राशि पावर प्लांट के पास घेराबंदी करते हुए विश्व हिंदू परिषद मस्तूरी के सक्रिय सदस्य, गौ सेवा संगठन बिलासपुर, बजरंग दल मस्तूरी और युवा कांग्रेस के लोगों के द्वारा मवेशियों से भरी ट्रक क्रमांक CG06Y2184 को पकड़ लिया।

लोगों की भीड़ और आक्रोश को देखते हुए ट्रक चालक और उसमें उपस्थित कुछ लोग गाड़ी को छोड़ वहां से भाग निकले। गुरुवार सुबह4 बजे तत्काल मस्तूरी पुलिस के डायल 112 को बुलाया गया। और सारी जानकारी दिया गया। मौके पर मस्तूरी पुलिस की टीम पहुंची और मवेशी से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर वेद परसदा के मॉडल गौठान में जानवरों को पंचायत के जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में उन्हें सुपुर्दनामा कर छोड़ा गया जिसमें दो जानवर घायल नजर आए और 33 सही सलामत हैं। पशु विभाग के टीम मुलाईजा कर घायल जानवरों का इलाज किया। मस्तूरी पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



