-कन्नौज, जलालाबाद स्थित सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात थी सीमा
- एक और युवती से भी थे आरोपी के सम्बन्ध | इसी लिए होता था शादी के लिए दबाव डालने वाली ए एन एम सीमा से झगड़ा
सुनील बाजपेई
कानपुर। पहले प्यार बनाम अवैध सम्बंध और फिर पहली को छोड़कर दूसरी से भी वैसे ही संबंध | और जब पहली शादी के लिए दबाव डाला तो फिर उसके प्रेमी ना केवल उसे बल्कि उसे 11 साल की मासूम बेटे को भी मार डाला|
प्रेम बनाम अवैध संबंधों को लेकर यह घटना बिल्हौर कस्बे में हुई । एन ए एम और उसके 11 साल के बेटे की हत्या की घटना को प्रेमी ने ही अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है |
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे का गेट खुला मिला। यहां मूलरूप से बिधनू साढ़ के कुरथा निवासी सीमा दिवाकर (38) पत्नी राजकुमार का शव बेड पर पड़ा था। कक्षा चार में पढ़ने वाले बेटे आदित्य (12) का शव पंखे के कुंडे से गमछे के सहारे लटक रहा था।
पुलिस ने बताया कि सीमा कन्नौज, जलालाबाद स्थित सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात थी। पति से विवाद के बाद करीब चार वर्षों से इस मोहल्ले में किराये पर रह रही थी।
इसबीच पुलिस ने उसी मकान में रहने वाले अन्य तीन किरायेदारों से पूछताछ की तो पता चला सुबह मोहल्ले में ही रहने वाला नारेंद्र यादव उनके कमरे से निकला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी महिला से दोस्ती थी। वह शादी करने का दवाब बना रही थी। इसलिए तड़के उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके बेटे ने मां की हत्या करते हुए आरोपी को देख लिया। आरोपी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक उसके एक और युवती से भी सम्बंध थे जिसकी वजह से सीमा से उसका अक्सर झगड़ा भी होता था।
पुलिस ने बताया कि इसी वजह से आरोपी ने बेटे को भी मारकर शव फंदे से लटका दिया।
इस घटना को डीजीपी सहित एससीएसटी आयोग की सदस्य अंजू बाला ने भी संज्ञान लेकर पुलिस से जानकारी हासिल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








