google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर पैक्स चुनाव : दूसरा दिन कुल 76 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के दूसरा एवं आखिरी दिन संपन्न हो गया। नामांकन दाखिल को लेकर प्रखंड कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों में काफी गहमागहमी रही ।उम्मीदवारों के समर्थकों ने अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर नारे लगाए ।नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को 8 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए और 68 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

निर्वाची पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कुल 7 पैक्स का चुनाव होना है, जिसमें महुआव, नाउर, तोल, मूंगिया, बसडीहा, खजुरी पांडु और टंडवा पैक्स शामिल हैं ।अध्यक्ष पद के लिए महुआव से अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बरुण सिंह,नाउर से शिवशंकर सिंह,टंडवा से संजय कुमार पासवान, बसडीहा से दीपक तिवारी,खजुरी पांडु से अमृत कुमार सिंह,मूंगिया से डॉक्टर प्रसाद सिंह,दिलीप यादव और तोल पंचायत से उमाकांत सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।

वहीं सदस्य पद के लिए महुआव पैक्स से 7, नाउर से 11 ,बसडीहा से 11, खजुरी पांडु से 9 ,मूंगिया से 12 तोल पैक्स से 8,टंडवा पैक्स से 10 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया । निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए कुल 3 टेबल बनाया गया जहां उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया ।बीडीओ ने बताया कि चुनाव में 11 तारीख को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा ।वहीं वोटिंग 18 मार्च को और मतगणना 19 मार्च को निर्धारित है।नामांकन में सहयोग के लिए शिक्षक धनंजय सिंह,मनीष कुमार,संजीव कुमार सिंह,आनंद कुमार,मुकेश कुमार,रामजय कुमार,शैलेंद्र कुमार,सुशील कुमार सहित अन्य प्रखंड कार्यालय कर्मी शामिल थे।वही सुरक्षा व्यस्था के लिए नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)