समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
मल्हार। मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में एक 36 वर्षीय युवक ने पंखे पर रस्सी को फंदा बना फांसी पर झूल गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत वार्ड क्र 15 निवासी बिरझु सिंह ठाकुर पिता स्व संतोष सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष ने आज दोपहर 3 बजे के आसपास अपने ही घर के सीलिंग में लगे पंखे पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब परिजनों को घटना के बारे में पता चला आनन फानन में तत्काल रस्सी को काटकर नीचे उतारा गया तब तक देर हो जाने के कारण बिरझु की मौत हो चुकी थी। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



