समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। काशी कुष्ठ सेवा संघ सारनाथ वाराणसी में उपस्थित वृद्ध माताओं के बीच पहुंच कर समाजसेवी पवन तनय मिश्रा ने अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया, पवन तनय का कहना है हमारी मदद का एक छोटा-सा कदम किसी के जीवन में अपनेपन का एहसास करा सकता है। निस्वार्थ भाव से की गई सहायता आत्मा को शांति और संतोष देती है।

यही सच्ची सेवा है, जो हमें परमात्मा के और निकट ले जाती है ,वृद्धाश्रम में वृद्ध माताओं के बीच जन्मदिन मनाना मेरे लिए किसी वैभव से कम नहीं रहा , जन्मदिन के शुभ अवसर पर माता जी लोगों को साड़ी ( वस्त्र) , फल भेंट कर आशीर्वाद लिया वृद्धजनों बीच केक काटकर जन्मदिन मनाना मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं रहा, साथ में उपस्थित मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी ने पवन के इस प्रयास की सराहना किया और कहा कि समाज सेवा के लिए सभी युवाओं को अग्रसर रहना चाहिए क्योंकि युवा पीढ़ी ही समाज की दशा और दिशा तय करती हैं कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह, सुधांशु सिंह,संजय सिंह,कौशल पांडे,अमित मिश्रा,आशीष मिश्रा ,बृजेश त्रिपाठी,सौरभ मिश्रा,विवेक चौबे आदि लोग उपस्थित रहें !
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



