एक छात्रा की हालत गंभीर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।
पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा प्रखंड के नावाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को ठनका गिरने से तीन छात्राएं प्रभावित हो गईं। हादसे के बाद छात्राओं के शरीर में सुन्नपन आ गया। तत्काल ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से प्राथमिक इलाज किया गया। इसमें से दो छात्राएं धीरे-धीरे सामान्य हो गईं, लेकिन तीसरी छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे हजारीबाग सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।

इस अप्रत्याशित घटना ने बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठनका गिरने की घटनाएं बरसात में आम होती हैं, लेकिन विद्यालय परिसर में अब तक तड़ित चालक की व्यवस्था नहीं की गई है।
शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से विद्यालय में शीघ्र तड़ित चालक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से मासूम बच्चों की जान सुरक्षित रह सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



