कृष्ण दयाल गोस्वामी, बागबेड़ा सवांददाता,दैनिक समाज जागरण ,पूर्वी सिंहभूम
आज 23 अप्रैल रविवार को सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुंवर सिंह स्मारक के प्रतिमा पर मालाअर्पण कर जयंती समारोह मनाई गई। सर्वप्रथम उनके प्रतिमा पर फूलों का माला और अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित सारे लोगों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दिए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, हेल्प एंड हेल्प के संचालनकर्ता राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि 80 साल के उम्र में भी बाबू कुंवर सिंह अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। वो सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी ही नही बल्कि इनकी कुर्बानी आज भी लोगों के जुबान पर है।
किस तरह अपनी वीरता का परिचय देकर अकेले ही अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए , आज इनके अधूरे सपने को पूरा करने के साथ साथ कुंवर सिंह मैदान का सौन्दर्यकर्ण का भी संकल्प लिया गया है।इनके बताये गए आदर्शों पर चलना है ।
इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, संचालनकर्ता राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया राजकुमार गौड़, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी मिथिलेश कुमार सिंह, सी एस पी सिंह, विशाल ,मैनु झा, रमेश सिंह, श्रीकांत,सतीश सिंह, सुनील तिवारी, धनंजय शर्मा, श्यामू राव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 20 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 20 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें हिंदू धर्म…
- हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।19 जून।बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.…
- जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठितप्रसूता की मृत्यु प्रकरण में दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता…
- नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठकनिर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण- जिलाधिकारी समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित…
- जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरणसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशों के क्रम में तहसील रावर्टसगंज राजस्व ग्राम लसड़ा में राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं आवास आवंटन पट्टा संबंधी कार्यवाहियों की विस्तृत जांच एवं परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम सभा की भूमि पर किए गए कुछ आवासीय…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








