google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लखीमपुर खीरी: शहर के हर मोहल्ले की हर गली तक पहुँचेगा विकास – पुष्पा सिंह

दैनिक समाज जागरण/ संवाददाता

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में लखीमपुर नगर पालिका का चुनाव बहुत ही कांटे का माना जा रहा है। क्योंकि सपा से नाराज़ नगरपालिका के पूर्व में 10 साल तक लगातार नगरपालिका लखीमपुर के चेयरमैन रहे ज्ञान प्रकाश बाजपेई और समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रहीं पारुल गुप्ता ने टिकट की घोषणा के बाद भाजपा में आस्था जताते हुये भाजपा में शामिल हो गये है।


ज्ञान बाजपेई एक ब्राह्मण चेहरा माने जाते रहे हैं, इसलिये ब्राह्मण वोटों का कुछ हिस्सा ज्ञान के साथ भाजपा में चला गया जबकि गुप्ता वोट तो सदैव से भाजपा का ही वोटबैंक रहा है। जो कम था वो पारुल गुप्ता की वजह से भाजपा का रुख करेगा चुनावी नतीज़े तो वोटिंग के बाद आयेंगे लेकिन भाजपा का पलड़ा लखीमपुर नगर पालिका पर भारी दिखता नज़र आ रहा है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)