google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईचागढ़: हेसालौंग फाटक पर कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन, ट्रैक जाम से ठप हुआ रेल परिचालन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

ईचागढ़: कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार को हेसालौंग रेलवे फाटक में रेल टेका आंदोलन किया गया। आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे है । इस दौरान दोनों ओर से ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुकी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही।



कुड़मी समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से कुड़मी/ कुरमी को एस टी सुची में शामिल करने की मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है। इसी के विरोध में 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन तक रेल रोको आंदोलन किया गया है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)