google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कन्या उच्च विद्यालय में ईको क्लब का गठन किया गया।

समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा

आज दिनांक 06/07/24 शनिवार को बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में ईको क्लब का गठन किया गया। जिसके संचालन हेतु एक त्रिसदस्यीय समिति बनाया गया जिसमें प्रधानाध्यापिका डा• मधुलिका मेहता
(समिति के संरक्षक)
विज्ञान / पर्यावरण शिक्षक ( समिति के अध्यक्ष )
बाल सांसद के पर्यावरण मंत्री शिवानी कुमारी ( समिति के सचिव ) बनाये गये।प्रधानाध्यापिका डा• मधुलिका मेहता ने बताया कि क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण प्रदुषण के प्रति जागरूक करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक साकारात्मक सोच को बढावा देना है।


अभी 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह मनाया जा रहा है उसी के तहत विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका व छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया और अंत में ईको क्लब के सदस्यों द्वारा सभी को पर्यावरण शपथ दिलाते हुये कार्यक्रम की समाप्ति हुई।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक हिदायत अली ,कासिम आलम,गंगेश कुमार गुँजन, संतोष कुमार शिक्षिका रोजलिली मुर्मू,गुलाबी हाँसदा, प्रज्ञा कुमारी एवं सैकड़ो छात्राएं शामिल हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)